Breaking News

स्कूली छात्रा से गैंगरेप मामले के आरोपी गिरफ्तार

0

  • स्कूली छात्रा से गैंगरेप मामले के आरोपी दबोचे गए!
  • विंध्यनगर पुलिस ने की कार्रवाई, तीनोआरोपी अंततः गिरफ्तार

सिंगरौली (विंध्यनगर) | बीते सोमवार कि एनसीएल जयंत कालरी में स्कूली छात्रा से ज्यादती करने वाले यूवकों के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों को अपने गिरफ्त में ले लिया है।

बताया जाता है कि तीनों युवकों द्वारा शक्तिनगर से ले जाकर विंध्यनगर जयंत कालोनी में छात्रा से ज्यादती किया था। घटना में परिजनों के बयान को गंभीरता से लेते हुए एसपी अभिजीत रंजन एएसपी प्रदीप व शेंडे के निर्देश पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 363 366 376 4/6 पास्को एक्ट एवं अबकारी एक्ट 34 के तहत मामला दर्ज कर टीआई मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में शहडोल पहुंची पुलिस टीम ने जीतेंद्र वैश्य व रघुनंदन वैश्य को गिरफ्त में लिया गया इसके पूर्व आरोपी दीपक ऊर्फ दीपू वैश्य को घटना कि रात में हि गिरफ्तार कर लिया गया था।

हासिल जानकारी के मुताबिक बीते सोमवार कि रात अनपरा निवासी यूवकों द्वारा छात्रा को बहला फुसलाकर अपने वाहन में बुलाया और जयंत कालोनी स्थित एक दोस्त के आवास एमक्यू 228 में जा कर घंटों तमाशा किया इसी दरम्यान पास पड़ोस के लोग जा पहुंचे और बखेड़ा खड़ा हो गया।

इस कार्रवाई में एसआई आरएम तिवारी एएसआई रामजी त्रिपाठी प्र.आ. संतोष सिंह जीवेंद्र मिश्रा रामायण द्विवेदी रामबहोरी पुष्पा गिरी संजय सिंह परिहार आनंद प्रकाश अभिमन्यु रमागोविंद अंकिता मिश्रा कि भूमिका उल्लेखनीय रही।

>

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!