Breaking News

सिंगरौली में बिना परमिट स्कूल वाहनों पर बड़ी कार्रवाई,“जीरो टॉलरेंस” नीति लागू

0

सिंगरौली 10मई2026
सिंगरौली जिले में बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले स्कूल वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग द्वारा सख्त अभियान चलाते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। जांच के दौरान कई स्कूल बसों एवं वाहनों को बिना वैध परमिट, कराधान नियमों के उल्लंघन, टैक्स बकाया तथा मैरिज पार्टी/व्यावसायिक संचालन में उपयोग करते हुए क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर संचालित करते पाया गया।
यह कार्रवाई कलेक्टर के आदेश, जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर के मार्गदर्शन एवं चेकपोस्ट प्रभारी के नेतृत्व में की गई। मौके पर ऑनलाइन चालानी कार्रवाई की गई तथा संबंधित वाहन स्वामियों को नोटिस जारी कर बकाया कर एवं शास्ति राशि जमा करने हेतु निर्देशित किया जा रहा है।
विभाग का स्पष्ट संदेश:
बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़, नियमों की अवहेलना एवं शासकीय राजस्व चोरी करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
कार्रवाई के दौरान चिन्हित कुल 08 school वाहनों को नोटिस जारी किए जाने की प्रक्रिया:
1. MP66ZG 7578 – स्कूल बस
2. MP66P 0568 – स्कूल बस
3. MP66ZB 2598
4. MP66ZB 2647
5. MP66ZC 1484
6. MP66ZF 2899
7. MP66P 0579
8. MP66ZF 5382
इसी के साथ जिले में “आदर्श परिवहन मॉडल” को भी सख्ती से लागू किया जा रहा है। परिवहन आयुक्त Umesh Joga की कार्ययोजना एवं निर्देशों के अनुसार फिटनेस, परमिट, बीमा, PUC, वैध लाइसेंस, ओवरलोडिंग, स्पीड कंट्रोल, नशा मुक्त ड्राइविंग तथा स्कूल एवं सार्वजनिक वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है:
▪ बिना फिटनेस और परमिट वाहन सड़क पर नहीं चलेंगे
▪ ओवरलोड एवं खतरनाक परिवहन पर सीधी कार्रवाई होगी
▪ नशे में वाहन चलाने वालों पर जीरो टॉलरेंस रहेगा
▪ बच्चों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा
लक्ष्य: सिंगरौली को सुरक्षित, अनुशासित एवं आदर्श परिवहन जिला बनाना।

>

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!