जयंत पुलिस ने डीजल चोरी की कालाबाजारी करने वाले आरोपी को 5 हजार लीटर डीजल टैंकर के साथ गिरफ्तार किया
पुलिस अधीक्षक, श्रीमती
निवेदिता गुप्ता जिला सिंगरौली के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा के मार्गदर्शन, नगर पुलिस अधीक्षक पी०एस०परस्ते की सतत् निगरानी थाना प्रभारी विन्ध्यनगर श्रीमती अर्चना द्विवेदी के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी जयंत श्री अभिषेक पाण्डेय एवं उनकी टीम द्वारा डीजल चोरी का कालाबाजारी करने वाले आरोपी को 6 हजार लीटर डीजल मय टैंकर किया गया जप्त ।*
*प्रकरण का संक्षिप्त विवरण* – दिनांक 02-10-2024 को सूचना मिली की वाहन टैंकर क० एम०पी०-19 एच ए 3401 नेहरू अस्पताल जयंत तरफ से गोलाई बस्ती तरफ अवैध रूप से चोरी का डीजल कालाबाजारी करने हेतु आने वाला है सूचना की तस्दीक एवं तलासी हेतु पुलिस टीम को लेकर रवाना हुआ जैसे ही गोलाई बस्ती तिराहा के पास पुलिस टीम पहुंची तभी नेहरू अस्पताल तरफ से गोलाई बस्ती तरफ से टैंकर आता दिखा जिसे हमराह स्टॉफ एवं गवाह के सहयोग से टैंकर वाहन को रोका जो मुखबिर के बताये अनुसार टैंकर का रजिस्ट्रेशन नंबर MP 19HA 3401 था जिसके चालक से पूँछताछ किया जो अपना नाम संतोष कुमार पटेल पिता बबई प्रसाद पटेल उम्र-32 वर्ष निवासी खम्हरिया थाना चितरंगी जिला सिंगरौली म०प्र० का रहना बताया तथा टैंकर में कुल करीब 5,000 ली० डीजल लोड होना बताया जिसे डीजल खरीदने, रखने एवं परिवहनं करने के वैध कागजात मागा जो नही होना बताया। जिसका यह कृत्य धारा 303 (2), 317 (5), बी.एन. एस. एवं 3/7 ईसी एक्ट दण्डनीय पाये जाने पर टैंकर में लोड करीब 5000 ली० डीजल कीमती 4,60,000 रूपये डीजल का कालाबाजारी करने हेतु भरा होना पाये जाने पर जप्त किया गया है, आरोपी मय जप्तशुदा टैंकर वाहन मय डीजल के चौकी लाया गया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
*सरहानीय भूमिका – चौकी प्रभारी जयंत उनि अभिषेक पाण्डेय, सउनि राजेश द्विवेदी, श्यामबिहारी द्विवेदी, सउनि राजवर्धन सिंह, सउनि रवि गोस्वामी, प्र०आर०-सतीश मिश्रा, सुनील मिश्रा, की सराहनीय भूमिका रही है।*