भू-माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही अभियान अंतर्गत जिले के चितरंगी तहसील क्षेत्र में नौढ़िया (गोरबी) पंचायत में मेन रोड गोरबी – बरगवां सोलंग मोड़ के समीप नौढ़िया पंचायत के पटपरवा टोला स्थित लगभग 8000 वर्ग फीट शासकीय भूमि पर लगभग 05 करोड़ लागत का बना अंडर ग्राउंड तीन मंजिल में बना वैष्णवी माल आज दिनांक 24 जनवरी दिन रविवार को चितरंगी एसडीएम के नेतृत्व में सुबह 10:00 बजे से ही अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्यवाही की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में सुरक्षा कि दृष्टि से शांतिपूर्ण ढंग से कार्यवाही पूर्ण होने हेतु मोरवा अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) राजीव पाठक, मोरवा निरीक्षक मनीष त्रिपाठी, बरगवां निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह चौहान के साथ गोरबी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुधाकर सिंह परिहार, सहायक उपनिरीक्षक सतीश दीक्षित के साथ-साथ भारी पुलिस बल व राजस्व निरीक्षक पटवारी मौके पर जमे हैं।