Breaking News

9 लाख की हिरोइन के साथ 2 आरोपियों को विन्ध्यनगर पुलिस ने पकड़ा, मामला दर्ज

0

पड़ोसी राज्य से लाकर जिले में कर रहे थे अवैध मादक पदार्थ का कारोबार*
बीते शनिवार सिंगरौली जिले की विन्ध्यनगर पुलिस ने यूपी के सोनभद्र जिले से सिंगरौली में बिक्री हेतु आ रही अवैध मादक पदार्थ की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने *बाइक में सवार 2 आरोपियों को करीब 9 लाख* की हीरोइन के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
सिंगरौली *पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता* द्वारा अवैध मादक पदार्थों पर लगाम लगाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा एवं सीएसपी पी. एस. परस्ते* के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए *विन्ध्यनगर निरीक्षक अर्चना द्विवेदी ने 98 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक (हेरोईन) कीमती 9 लाख रूपए एवं 01 नग पल्सर मोटर सायकल* के साथ 2 लोगों को पकड़ा है।

जानकारी अनुसार विन्ध्यनगर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि 02 व्यक्ति पल्सर मोटर सायकल से शक्तिनगर उत्तरप्रदेश से मटवई कालोनी तरफ अवैध मादक पदार्थ बिक्री करने के आ रहे हैं। जिसकी सूचना पर तत्काल एक टीम गठित कर मौके पर रवाना किया गया जहां पर मुखबिर द्वारा बताए गए सूचना पर मोटर सायकल सवार संदेहियों को घेराबंदी कर *दीपक कुमार भारती* पिता गुलाब भारती उम्र 32 वर्ष निवासी डिबुलगंज थाना अनपरा एवं *विक्रान्त भारती* पिता बृजेश भारती उम्र 20 वर्ष निवासी शक्तिनगर निमियाडाड़ बस्ती थाना शक्तिनगर जिला सोनभद्र (उ.प्र.) को पकड़ा। दोनों के संयुक्त कब्जे से कब्जे से 98 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हीरोइन जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका*
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अर्चना द्विवेदी, सहायक उपनिरीक्षक रमेश प्रजापति, सुनील कुमार दुबे, प्रधान आरक्षक पंकज सिंह, बृजेश सिंह, हेमराज पटेल, कृष्णकुमार पाण्डेय, आरक्षक प्रताप कुमार पटेल, अमलेश सिंह, भोले लोधी का सराहनीय योगदान रहा।

>

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!