Breaking News

कोयला श्रमिक सभा कार्यालय में युवती ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

0

कोयला श्रमिक सभा कार्यालय में युवती ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस


एनसीएल अमलोरी परियोजना क्षेत्र अंतर्गत एचएसएस कोयला श्रमिक सभा कार्यालय में एक युवती द्वारा फांसी लगाए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
मृतका की पहचान मधु चौहान (28) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अविवाहित थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवती के परिजनों ने बताया कि परिवार में किसी प्रकार का विवाद या परेशानी नहीं थी। ऐसे में युवती द्वारा यह कदम उठाने के पीछे क्या कारण रहे, इसे लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

>

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!