Breaking News

लायंस क्लब अमलोरी द्वारा गायत्री बालिका गृह, ढोटी, वैढ़न में सेवा कार्य का आयोजन किया गया

0

आज दिनांक 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को लायंस क्लब अमलोरी द्वारा गायत्री बालिका गृह, ढोटी, वैढ़न (सिंगरौली) में सेवा कार्य का आयोजन किया गया।
सेवा कार्य के अंतर्गत बालिका गृह को आर.ओ. जल शोधक यंत्र सप्रेम भेंट किया गया तथा उपस्थित सभी बालिकाओं एवं स्टाफ के लिए स्नेह-भोज एवं जलपान की व्यवस्था की गई।
यह पुनीत कार्य PDG लायन निधि कुमार जी के कुशल मार्गदर्शन एवं विशेष सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जरूरतमंदों तक पहुँचने में एवं जलपान व्यवस्था में लायन सुनील तिवारी जी का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।
इस अवसर पर निम्न लायन सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही लायन दिशा वर्मा,PDG लायन निधि कुमार जी,लायन श्याम बाबू वर्मा,लायन सुखदेव प्रसाद जी,लायन शिशान्त श्रीवास्तव,लायन अमित राज,लायन संतोष सिंह,लायन आशीष श्रीवास्तव,लायन सत्येंद्र पांडेय,लायन विपिन द्विवेदी,लायन राज कुमार,लायन सुनील तिवारी,लायन अमित सिंह,लायन उमेश पांडे

>

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!