Breaking News

ATM में ब्लास्ट कर रुपयों से भरा कैश ट्रे ले उड़े बदमाश

0

सतना 30 जनवरी । सतना से करीब 40 किलोमीटर दूर बिरसिंहपुर में अज्ञात बदमाश एक्सिस बैंक के एटीएम को ब्लास्ट कर नकदी से भरा कैश बॉक्स उड़ाकर ले गए। घटना 3 बजे रात की बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर तफ्तीश शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। फिलहाल कितने रुपये की लूट हुई है ये नहीं पता चल सका है।
सतना जिले में लगातार लूट की वारदात सामने आ रही है, लेकिन पुलिस से बेख़ौफ़ अपराधी वारदातों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं, इसके पहले हाल में ही एक लूट की वारदात हुई और आरोपी भी पकड़ लिए गए, और आज फिर जिले के बिरसिंहपुर कस्बे के सभापुर थाना क्षेत्र शिव चौक में लगे एक्ससिस बैंक के एटीएम में देर रात लूटेरों ने ढावा बोल दिया, लूटेरो ने इस घटना को फिल्मी अंदाज में अंजाम दिया हैं
दरअसल यह घटना दरमियानी रात्रि करीब 3 बजे की है, जहां पर चोरों ने एटीएम को ब्लास्ट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया है, इस घटना से पूरे इलाके ने सनसनी फैल गई, लोगो ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद सभापुर पुलिस मौके पर पहुंची, इसके साथ ही एटीएम ब्लास्ट की जानकारी लगते ही सतना एसपी भी मौके पर पहुंच गए, हालांकि अभी तक एटीएम संचालक या बैंक के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं
पुलिस आस पास में लगे सीसीटीवी कैमरे को खागल रही हैं, और बैंक के अधिकारियों से संपर्क में जुटी हैं आखिर एटीएम में कितना कैश था, इसकी जानकारी इकट्ठा की जा रही हैं, ब्लास्टिंग करके एटीएम लूट की इस वारदात ने पुलिस के होश उड़ा दिए हैं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है

>

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!