Breaking News

*देश की ऊर्जा आकांक्षा की पूर्ति के साथ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आगे बढ़े एनसीएल : सतीश चंद्र दुबे

0

*सिंगरौली:–* कोयला एवं खान राज्य मंत्री, भारत सरकार सतीश चन्द्र दुबे ने सोमवार को एनसीएल की समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में एनसीएल के सीएमडी बी. साईराम, निदेशक (कार्मिक) मनीष कुमार, निदेशक (वित्त) रजनीश नारायण, निदेशक (तकनीकी/संचालन) जितेन्द्र मलिक, निदेशक (तकनीकी/परियोजना व योजना) सुनील प्रसाद सिंह, मुख्य सतर्कता अधिकारी, एनसीएल रविन्द्र प्रसाद एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

कोयला एवं खान राज्य मंत्री ने बैठक में एनसीएल के उत्पादन, प्रेषण, अधिभार-हटाव, खदान परिचालन, उपलब्धियों, एफ़एमसी परियोजनाओं, भविष्य की योजना आदि के बारे में विस्तृत जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होने एनसीएल से सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बड़े कदम उठाने को कहा। साथ ही सिंगरौली परिक्षेत्र में एनसीएल द्वारा सीएसआर के तहत किए गए कार्यों की सराहना करते हुए और बेहतर कार्य करने हेतु आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होने देश की ऊर्जा संरक्षा हेतु कोयला मंत्रालय द्वारा एनसीएल का पूरा सहयोग हेतु भरोसा दिया।

*जयंत खदान का अवलोकन करते हुए नवनिर्मित सीएचपी का लिया जायजा*

कोयला एवं खान राज्य मंत्री, भारत सरकार सतीश चन्द्र दुबे ने एनसीएल की जयंत खदान का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने जयंत परियोजना की समीक्षा की और व्यू पॉइंट से खदान का जायजा लिया एवं खदान संचालन देखा। इस दौरान उन्होने एनसीएल की जयंत परियोजना के उत्कृष्ट कर्मियों को पुरस्कृत भी किया।

माननीय कोयला एवम् खान राज्य मंत्री ने एनसीएल की जयंत परियोजना में हरित प्रेषण को समर्पित नवनिर्मित एफ़एमसी परियोजना का निरीक्षण किया एवं 15 मिलियन टन की वार्षिक क्षमता की विशालकाय सीएचपी का संचालन देखा। इस अवसर पर उन्होने पौधारोपण कर पर्यावरण सरंक्षण का संदेश भी दिया ।

जयंत परियोजना भ्रमण के दौरान लोकसभा सांसद (सीधी) डॉ. राजेश मिश्रा, राज्य मंत्री, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, म.प्र शासन श्रीमती राधा सिंह, विधायक सिंगरौली राम निवास शाह, एनसीएल सीएमडी बी. साईराम एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

>

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!