Breaking News

आग मे माँ झूलसी दो बच्चों की हुई मौत

0

Singrauli News: घर में अचानक आग लगने से घर के अंदर सो रहे दो मासूम सगे भाइयों की मौत हो गई और मां गंभीर रुप से झुलस गई है। पूरी घटना सिगरौली जिले के जयंत पुलिस चौकी क्षेत्र के शंकर मार्केट के पास की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार की रात खाना खाने के बाद जया गुप्ता पति जगन्नाथ गुप्ता उम्र 27 साल अपने दो मासूम बेटों ओम गुप्ता उम्र 3 साल और सोम गुप्ता उम्र डेढ़ साल के साथ कमरे में सोने चली गई थी। पति चड्डा कंपनी में नाइट ड्यूटी चला गया था। मां और दोनो बेटे कमरे में सो रहे थे, उसी समय अचानक घर में आग लग गई। दूसरे कमरे में सो रही बुजुर्ग दादी ने कमरे के अंदर से धुंआ निकलते देखकर गुहार लगाई लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो आसपास के लोगों को जगाया। आसपास के लोग घर के पीछे के दरवाजे से अंदर पहुंचे और मां-बेटों को बाहर निकाला लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। दोनों मासूम सगे भाइयों की दम घुटने से मौत हो चुकी थी और मां गंभीर रुप से झुलस गई थी। जिसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, मां का इलाज चल रहा है।

>

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!