अंधी हत्या का राज फाश, हत्यारोपी गिरफ्तार,पीछा छुड़ाने के लिए किया हत्या
अपहरण ज्यादती के बाद सीधी बहरी थाना क्षेत्र में हत्या कर नदी में फेंकी लाश,
माड़ा थाना क्षेत्र के बंधौरा का मामला
सिंगरौली* (बैढ़न/माड़ा) बीते 2 माह पूर्व माड़ा थानांतर्गत बंधौरा से अनुसूचित जाति कि नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने एवं ज्यादती के बाद हत्या कर किशोरी का शव बहरी थाना क्षेत्र के एक नदी में फेंक देने कि घटना का पुलिस ने खुलासा किया है
शनिवार दोपहर पत्रकारों खबरनवीशो को घटनाक्रम का खुलासा करते हुए एसपी अभिजीत रंजन ने बताया कि मृतका अनीता साकेत 17 वर्ष का अपहरण 22 मई को हो गया था जिसमें परिजनों के रिपोर्ट पर अपहरण का मामला दर्ज कर जारी तलाश के बीच ही बहरी थाना क्षेत्र के आमाडीह जंगल में युवती का कंकाल पाया गया था जिसकी शिनाख्त होने पर आरोपी सुरेश साकेत के विरुद्ध धारा 302 363 366 201 के तहत मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया
एसपी श्री रंजन ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए शख्ती से पूछताछ की गई जिसमें आरोपी सुरेश ने अनीता से पीछा छुड़ाने गुमराह कर आमाडीह जंगल ले गया और खाने में चूहा मार दवा मिला के खिलाया अचेत होने पर सिर में पत्थर मार कर हत्या कर दी इस अंधे कत्ल के पड़ताल में एडिशनल एसपी प्रदीप शेंडे एसडीओपी केपी द्विवेदी एवं डीएन राज टीआई माड़ा के सतत प्रयास से घटना का खुलासा हो सका एवं आरोपी को गिरफ्तार किया गया
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सरनाम सिंह आरके उपाध्याय अरुण सिंह प्र.आ. अनंतलाल तीरथ सिंह अजीत सिंह आरक्षक विनय शतीस राकेश शामिल रहे