दस हजार का इनामी वारंटी गिरफ्तार, डेढ़ दर्जन से अधिक दर्ज थे अपराधिक मामले
दस हजार का इनामी वारंटी गिरफ्तार, डेढ़ दर्जन से अधिक दर्ज थे अपराधिक मामले
बरगवां पुलिस ने की कार्रवाई,मामला दर्ज
सिंगरौली* (बैढ़न/बरगवां) पेशेवर इनामी बदमाश को बरगवां पुलिस ने शनिवार रविवार की दरमियानी रात अपने गिरफ्त में ले लिया है
एसपी अभिजीत रंजन एएसपी प्रदीप शेंडे के मार्गदर्शन एवं टीआई अनिल उपाध्याय के नेतृत्व में पेशेवर व एवं निगरानी बदमाशों के तलाश में चलाए गए विशेष अभियान के तहत जारी धरपकड़ में थाना क्षेत्र के पेशेवर अपराधी एवं 10 हजार के इनामी जिलाबदर बदमाश सूरज ऊर्फ मोहंती साकेत को गिरफ्तार रा.सु.अ.कि धारा 188 के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ़्तार किया गया है
बताया जाता है कि सूरज साकेत थाना क्षेत्र में डेढ़ दर्जन से अधिक लूट मारपीट चोरी एवं राहजनी कि घटनाओं में शामिल था लिहाजा जिला प्रशासन द्वारा उत्तर विरोधी जिला बदर की कार्रवाई की गई थी बावजूद क्षेत्र में अपराधी घटनाओं में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से शामिल रहा करता था