Breaking News

आधा सैकड़ा निगरानी बदमाशों को मिली माफी

0

समाज के मुख्यधारा से जोड़ने पुलिस का अनुकरणीय पहल
सिंगरौली(बैढ़न) जाने अनजाने में हुए अपराध के वजह से पुलिस व समाज के नजर में निगरानी गुंडा बन के अपमान यंत्रणा के झेलने वाले करीब तीन दर्जन निगरानी गुंडा बदमाशों को माफ किया गया है
बीते 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर एसपी अभिजीत रंजन ने वरिष्ठ अधिकारियों एवं खबरनवीशों के बीच माफ किए गए गुंडा बदमाशों कि सूची देते हुए उक्त बातें कहीं
एसपी श्री रंजन ने कहा कि दशकों तक अपराध से दूर रहने वाले ऐसे लोगों को समाज के मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया गया है माफ किए गए लोगों में नवानगर गढ़वा जियावन बैढ़न मोरवा एवं सराई के करीब 21 लोगों को माफी दी गई है उल्लेखनीय है कि पुलिस प्रशासन द्वारा निगरानी गुंडा बदमाशों को माफी दिए जाने पर तमाम गणमान्य बुद्धिजीवी परिवारों ने मुक्त कंठ से सराहना की है

>

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!