Breaking News

दूधिचुआ खदान में घायल अवस्था में पड़ा मिला युवक, इलाज के दौरान हुई मौत

0

(SNC आवाज़)मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे दूधिचुआ पश्चिम में जेएसको कैम्प के पीछे खदान जाने वाली सड़क के किनारे ओबी कर्मचारियों को घायल अवस्था में एक युवक पड़ा मिला। युवक बुरी तरह जख्मी था, कयास लगाए जा रहे हैं कि वह ऊपर से नीचे गिर गया होगा।
इलाज के दौरान हुई मौत
प्रत्यक्षदर्शियों ने मोरवा थाना को सूचना दी। सूचना पर मोरवा निरीक्षक अशोक सिंह परिहार ने घायल युवक को इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया और घटना स्थल का निरीक्षण कराया। घायल युवक ने नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की पहचान सरोज कुमार खैरवार पिता रामनरेश खरवार उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम मढौली के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार यह व्यक्ति चड्ढा कंपनी में बतौर हेल्पर कार्यरत था और उसकी आज छुट्टी भी थी। युवक घटनास्थल पर कैसे पहुंचा यह अभी भी सवाल बना हुआ है। फिलहाल घटना के कारणों का पता लगाने में मोरवा पुलिस लगी हुई है

>

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!