Breaking News

सिंगरौली में ओवरलोड माफिया पर प्रशासन का बड़ा प्रहार फ्लाई ऐश

0

सिंगरौली में ओवरलोड माफिया पर प्रशासन का बड़ा प्रहार फ्लाई ऐश

, बिना तिरपाल और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4 वाहन व 1 डोजर जप्त, ₹12.80 लाख का राजस्व संग्रह नो टॉलरेंस’ अभियान के तहत परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, ओवरलोडिंग, प्रदूषण और अवैध परिवहन पर लगातार कड़ी निगरानी; नियम तोड़ने वालों को स्पष्ट संदेश”
सिंगरौली। जिला कलेक्टर गौरव बेल के निर्देश एवं क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर के मार्गदर्शन में परिवहन विभाग द्वारा जिलेभर में चलाए जा रहे “नो टॉलरेंस” अभियान के तहत अवैध एवं ओवरलोड परिवहन के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान फ्लाई ऐश, रेत एवं अन्य सामग्री का ओवरलोड परिवहन, बिना तिरपाल ढुलाई तथा प्रदूषण मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर विशेष निगरानी रखते हुए प्रवर्तन दल ने प्रभावी कार्रवाई की।
चौकी बंधौर और चौकी सासन क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई
जांच के दौरान चौकी बंधौर क्षेत्र से 3 तथा चौकी सासन क्षेत्र से 1 मालवाहक वाहन सहित कुल 4 वाहन एवं 1 डोजर को नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर जप्त कर आरटीओ कार्यालय में सुरक्षित रखा गया। इसके अलावा कई अन्य वाहनों पर नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई।

विशेष रूप से ओवरलोड फ्लाई ऐश परिवहन, बिना तिरपाल खुले में सामग्री ढुलाई, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) की अनुपलब्धता तथा अन्य दस्तावेजी अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए जांच की गई। बीमा, परमिट एवं अन्य वैधानिक दस्तावेजों का भी सत्यापन किया गया।
12.80 लाख का शासकीय राजस्व संग्रह
सघन जांच एवं प्रवर्तन अभियान के दौरान ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यमों से आज दिनांक तक कुल ₹12 लाख 80 हजार का शासकीय राजस्व संग्रह किया गया, जो अभियान की प्रभावशीलता एवं विभागीय सक्रियता को दर्शाता है।प्रमुख अभियान क्षेत्र परसौना चौकी से बारीगांव बायपास विंध्यनगर – तेलदहा – शक्तिनगर मार्ग झींगुरदा से गोरबी मोड़ क्षेत्र चौकी बंधौर एवं चौकी सासन क्षेत्र
सड़क सुरक्षा के लिए विशेष पहल
सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस विभाग के सहयोग से चिन्हित मालवाहक वाहनों में रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए गए, जिससे रात्रिकालीन दुर्घटनाओं की संभावना कम हो तथा वाहन अधिक सुरक्षित रूप से संचालित हो सकें।
अभियान का उद्देश्य
सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण को बढ़ावा देना वैधानिक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करना ओवरलोड एवं असुरक्षित परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण शासकीय राजस्व में वृद्धि करना
आमजन को सुरक्षित एवं स्वच्छ परिवहन वातावरण उपलब्ध कराना परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में ओवरलोडिंग, बिना तिरपाल परिवहन, प्रदूषण मानकों के उल्लंघन एवं अवैध परिवहन गतिविधियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। प्रशासन का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि जिले में सुरक्षित, स्वच्छ, पारदर्शी एवं नियमबद्ध परिवहन व्यवस्था स्थापित करना है।प्रशासन का स्पष्ट संदेश
नियमों का पालन करें, सुरक्षित परिवहन अपनाएँ। ओवरलोडिंग, प्रदूषण एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध ‘नो टॉलरेंस’ अभियान समय-समय पर और अधिक प्रभावी रूप से जारी रहेगा।

>

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!