सोशल मीडिया पर छाई रहने वाली निधि तिवारी की मौत से सनसनी
मोरवा निवासी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एवं ब्यूटी कॉन्टेस्ट विजेता निधि तिवारी का शव घर में फांसी के फंदे पर मिला।
बताया जा रहा है कि शनिवार शाम करीब 8 बजे फोन पर किसी से कहासुनी के बाद निधि ने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद उनका शव फंदे पर मिला। घटना की सूचना मिलते ही मोरवा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
निधि तिवारी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थीं और उनके 9 लाख से अधिक फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं

आखिर फोन पर ऐसी क्या बात हुई थी?
घटना के पीछे की पूरी सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी।