Breaking News

बिजली विभाग को लाखों का चूना लगाने वाले निकले मोरवा विद्युत वितरण विभाग के कर्मी

0

बिजली विभाग को लाखों का चूना लगाने वाले निकले मोरवा विद्युत वितरण विभाग के कर्मी
मोरवा पुलिस ने मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर भोपाल पुलिस को सौंपा 
भोपाल एमपीईबी के कैशियर की आईडी व पासवर्ड चुराकर बिजली विभाग को लाखों का चूना लगाने वाले विद्युत विभाग के कर्मियों को *मोरवा निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह* के मार्गदर्शन में गठित टीम द्वारा मोरवा से गिरफ्तार कर भोपाल पुलिस को सौंप दिया गया। मोरवा निरीक्षक के अनुसार शातिर आरोपियों ने बड़ी सफाई से *कैशियर की आईडी* चुराकर मध्यप्रदेश विद्युत विभाग को *18 लाख का चूना* लगाया। जानकारी अनुसार मध्यप्रदेश विद्युत मंडल बोर्ड भोपाल के अधिकारियों द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी की *भोपाल एमपीईबी के बड़ाबाग* कार्यालय में पदस्थ कैशियर के आईडी को हैक करके 800 उपभोक्ताओं की बिल राशि को जमा कर दिया गया है। उनके मुताबिक इन800 उपभोक्ताओं का करीब 18 लाख* का भुगतान का ट्रांजैक्शन शो कर रहा है परंतु इनकी राशि जमा नहीं हुई है। भोपाल पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल की मदद ली। जिससे उन्हें पता चला की *कैशियर की आईडी व पासवर्ड सिंगरौली जिले के मोरवा स्थित विद्युत वितरण केंद्र* में ऑपरेट हुए हैं। मामले की विवेचना में जुटी भोपाल पुलिस ने सिंगरौली पुलिस से सहयोग मांगा। जिसके बाद *पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के निर्देशन पर मोरवा निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह* द्वारा विद्युत वितरण केंद्र मोरवा में पदस्थ *डाटा एंट्री ऑपरेटर राकेश कुमार भारती निवासी सिंगरौली एवं एटीपी ऑपरेटर अतुल पांडे निवासी रीवा* को गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी अनुसार दोनों ही आरोपी विद्युत मंडल केंद्र मोरवा में संविदा तौर पर कार्यरत थे। पुलिस ने *विद्युत विभाग की हार्ड डिस्क भी जप्त* की है जिसे भी भोपाल पुलिस को सौंप दिया गया है। भोपाल पुलिस ने दोनों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 315/19 की धारा 420 भादवि, 43, 66, 66(सी) के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इस मामले में *शाहजहानाबाद निरीक्षक जहीर खान* ने बताया की इस मामले में अन्य आरोपियों के भी नाम आए हैं, जिनकी तलाश जारी है।

>

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!