Breaking News

प्रतिबंधित कोडिन युक्त ऑनरेक्स सिरफ के साथ आरोपी गिरफ्तार

0

प्रतिबंधित कोडिन युक्त ऑनरेक्स सिरफ के साथ आरोपी गिरफ्तार*

सिंगरौली
*पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुरैशी* के मार्गदर्शन एवं *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा एवं एसडीओपी के के पाण्डेय* के निर्देशन में बरगवां पुलिस को अवैध मादक पदार्थ प्रतिबंधित कोडिन युक्त ऑनरेक्स सिरफ के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली कि *ग्राम कनई का शिवकुमार प्रजापति उर्फ पिन्टू कनई स्कूल के पास रोड के किनारे* एक प्लास्टिक के झोले में प्रतिबंधित कोडीन युक्त सिरफ लेकर बिक्री हेतु खड़ा है। बिना देरी किये एक *पुलिस टीम सउनि अजीत सिंह चन्देल* के नेतृत्व में रवाना होकर *ग्राम कनई स्कूल* के पास पहुचकर रेड कार्यवाही एवं नाकाबंदी कर जो *आरोपी शिवकुमार प्रजापति उर्फ पिन्टू* पिता बबुआराम प्रजापति उम्र 29 वर्ष निवासी कनई थाना बरगवाँ जिला सिंगरौली के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ प्रतिबंधित कोडिन युक्त ऑनरेक्स सिरफ रखे मिला। जो एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत विधिवित कार्यवाही करते हुए *19 शीशी अवैध मादक पदार्थ प्रतिबंधित कोडीन युक्त आनरेक्स सिरफ कीमती 2,850 रूपये* का जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध क. 730/2023 धारा 8/21 एन.डी.पी.एस. एक्ट 5/13 म.प्र. ड्रग कन्ट्रोल अधिनियम कायम किया कर न्यायालय में पेश किया गया है, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है। बताया गया है कि शिवकुमार प्रजापति उर्फ पिन्टू पिता बबुआराम प्रजापति उम्र 29 निवासी कनई थाना बरगवाँ आदतन अपराधी है, इसके पूर्व में भी आरोपी के विरूद्व एनडीपीसी एक्ट 5/13 म.प्र. ड्रग कन्ट्रोल अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा चुकी है।

उक्त कार्यवाही बरगवां थाना प्रभारी निरीक्षक आर.पी. सिंह के नेतृत्व मे सहायक उपनिरीक्षक अजीत सिंह, विशेषर प्रसाद, पंकज सिंह, आरक्षक गणेश सिंह, अरविन्द यादव की भूमिका रही।

>

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!