परिवहन चेकपोस्ट मटवई मे पकड़ाया एक लाख तीस हज़ार
(सैफी अब्बास की रिपोर्ट)(सिंगरौली)परिवहन चेकपोस्ट मटवई मे परिवहन विभाग द्वारा सघन जाँच के दौरान मिली बड़ी सफलता
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सिंगरौली जिले के परिवहन चेकपोस्ट ख़नहना,जयंत,मटवई एवं कराऊंटी पर चेकपोस्ट प्रभारी अनिमेष जैन द्वारा लगातार सघन जाँच अभियान चलाया जा रहा है जिससे अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके और अचार संहिता का पालन करवाने के लिए परिवहन विभाग द्वारा अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम मे परिवहन उप चेकपोस्ट मटवई पर प्रभारी अनिमेष जैन, प्रधान आरक्षक अखिलेश सिंह, आरक्षक रामावतार तोमर एवं टीम द्वारा सघन चेकिंग की गयी और वाहन क्रमांक UP64N1920 ( बोलेरो ) से नगदी एक लाख तीस हजार बरामद की गयी जिसे एस एस टी को सौप दिया गया है।