Breaking News

जयंत पुलिस ने अलग अलग प्रकरणों में लम्बे समय से फरार चल रहे स्थाई वारण्टी समेत अन्य आरोपी को किया गिरफ्तार

0

3 अवैध शराब तस्कर पर भी हुई कार्यवाही, 40 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब जप्त*
जिले में आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु सिंगरौली *पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता* के निर्देश पर सम्पूर्ण जिले में चलाए जा रहे *फरार आरोपी, स्थाई वारण्टियों* के खिलाफ अभियान में *नगर पुलिस अधीक्षक पी एस परस्ते* के मगिदर्शन एवं *थाना प्रभारी विध्यनगर शिवपूजन मिश्रा* की सतत निगरानी में *चौकी प्रभारी जयंत उपनिरीक्षक सुरेन्द्र यादव* को लम्बे समय से फरार चल रहे 2 स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। साथ ही पुलिस ने 3 अन्य अवैध शराब विक्रेतों को भी धर दबोचा है।
प्राप्त जानकारी अनुसार चौकी प्रभारी जयंत सुरेंद्र यादव को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि 9 वषों से एक प्रकरण में फरार *स्थाई वारण्टी कौशल केवट उर्फ मिथुन* निवासी बिछी चौकी बगदरा छिपकर बैढ़न में रह रहा है। जिसपर *सउनि राजवर्धन सिंह परिहार* के नेतृत्व में एक टीम बनाकर बैढ़न क्षेत्र में घेराबंदी कर *कौशल केवट उर्फ मिथुन पिता छोटेलाल केवट* उम्र 28 वर्ष को पकड़ा गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उसके खिलाफ न्यायालय द्वारा 2 अलग अलग प्रकरणो में वारण्ट जारी किया गया था, दोनो प्रकरण जिसमें 399, 400, 402 ताहि, 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं एक अन्य प्रकरण 399, 400, 402 ताहि में वारण्ट जारी था। इसके अलावा एक अन्य वारण्टी *मनोज यादव पिता दुर्गा प्रसाद यादव* उम्र 22 वर्ष साकिन बैगा बस्ती भी 25(बी) अम्स एक्ट के प्रकरण में न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारण्ट जारी होने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।
वहीं जयंत पुलिस ने 3 अन्य शराब कारोबारी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए *संतकुमार साहू निवासी जैतपुर, विजय गुप्ता व कमलेश साहू निवासी बैढ़न* से अलग अलग 40 लीटर अवैध हाथभट्टी महुआ शराब जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की है।
उपरोक्त कार्यवाहियों में सउनि राजवर्धन सिंह, उत्तम सिंह, सतीष दीक्षित, प्रआर बीरेंद्र पटेल, संजय सिंह परिहार, आरक्षक महेश पटेल, दीपक यादव व अशोक यादव की अहम भूमिका रही है।

>

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!