सिंगरौली जिले के मोरवा क्षेत्र में छूही खदान धसने से तीन महिला घायल
मोरवा थाना क्षेत्र के खिरवा गांव में छूही खदान धसकने से तीन महिलाएं घायल हो गई है। जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोरवा में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक आज दिन गुरूवार की शाम खिरवा गांव के किनारे स्थित पहाड़ी में गांव के ही लीलावती कोल उम्र 30 वर्ष , सुन्दरकली कोल उम्र 17 वर्ष एवं शांति कोल उम्र 20 वर्ष छूही खोदने गई थी। अचानक छूही का मलवा धसकने से किशोरी सहित तीनों घायल हो गई।