Breaking News

*पत्नी की प्राणघातक हमला कर हत्या करने वाले पति को मोरवा पुलिस ने 48 घण्टे के अंदर किया गिरफ्तार

0

*पत्नी की प्राणघातक हमला कर हत्या करने वाले पति को मोरवा पुलिस ने 48 घण्टे के अंदर किया गिरफ्तार*
बीते बुधवार गुरुवार के दरमियानी रात मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत जिद्दूडाँड़ में घरेलू विवाद के दौरान पत्नी पर प्राण घातक हमला कर उसकी हत्या के मामले में मोरवा पुलिस ने आरोपी पति को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

गौरतलब है कि बीते दिनों मोरवा पुलिस को सूचना मिली थी कि पंजरेह बस्ती में एक पति ने अपनी पत्नी पर प्राणघातक हमला कर दिया है, जिसमें महिला को काफी चोटें आई हैं। वहीं घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया है। सूचना पर पुलिस ने घायल महिला ज्ञानमती कोल को अस्पताल में भर्ती कराकर आरोपी पति अनुज कुमार उर्फ पारस कोल के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। वहीं अस्पताल में इलाज के दौरान घायल ज्ञानमती ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी पति के विरुद्ध हत्या का मामला बढ़ते हुए तफ्तीश जारी रखी।

हत्या के इस मामले में पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता के दिशा निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी मोरवा कृष्ण कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मोरवा कपूर त्रिपाठी द्वारा अलग-अलग टीमें बनाकर आरोपी की तलाश की जाने लगी। पुलिस टीम को आरोपी के घर के पीछे घने जंगलों में छुपे होने की सूचना पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। बताया जाता है कि आरोपी इतना शातिर था कि पकड़े जाने के डर वह मोबाईल भी घर पर छोड़कर भागा था। अंतत: पुलिस टीम द्वारा घने जंगल से आरोपी अनुज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी द्वारा बिना बताए छुपा कर मोबाइल रखने और चरित्र पर संदेह होने की वजह से उसने मारकर बुरी तरह घायल किया था। इस मामले में आरोपी अनुज कुमार उर्फ पारसू कोल पिता चन्द्रभूषण कोल उम्र 28 वर्ष निवासी खनहना हाल मुकाम पंजरेह को पत्नी की हत्या के आरोप में अपराध क्रमांक 593/24 धारा 296, 115, 351(2) एवं 103(1) बीएनएस के तहत से पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में उपनिरी ज्ञानेंद्र पटेल, रामनरेश शुक्ला सउनि डी एन सिंह, प्रवीण मरावी, संजीत सिंह चौहान, प्र.आर. संजय सिंह परिहार, त्रिभुवन मिश्रा, अजीत सिंह, सुबोध तोमर आरक्षक सुरेश परस्ते व ऋषि सिंह शामिल थे।

>

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!