Breaking News

CWS मुख्य मार्ग के पास सडक हादसे मे युवक की मौत

0

सिंगरौली। एनसीएल की CWS कर्मशाला के पास बुधवार रात करीब 8 बजे हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में घायल युवक को उपचार के लिए नेहरू शताब्दी चिकित्सालय (NSC) ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान विजय तिवारी, निवासी दुधमनिया, सिंगरौली के रूप में बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि विजय अडानी कंपनी में कार्यरत थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे में युवक के पैर पर ट्रक का पहिया चढ़ गया था। राहगीरों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना में शामिल वाहन CWS के पास खड़ा मिला है।

>

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!