Breaking News

कुए मे गिरने से किशोरी की मौत

0

वैढ़न,सिंगरौली। मोरवा थाना क्षेत्र के ग्राम जगमोरवा में एक 17 वर्षीय किशोरी की कुएं में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में मातम पसर गया। कल रात से ही परिजन उसे ढूंढने में लगे थे। मंगलवार को उसका शव पास के ही एक कुएं से बरामद कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार गौरी पनिका पिता सुरेश प्रसाद पनिका उम्र 17 वर्ष निवासी ग्राम जगमारवा कल रात करीब 8:30 बजे घर से सौच करने के लिए गई थी। रात जब 10 बजे तक भी वह घर नहीं पहुंची तो परिजन उसे ढूंढने में लग गए जो सिलसिला मंगलवार सुबह को भी जारी रहा। गांव वालों को किशोरी की चप्पल व दुपट्टा कुएं में दिखाई पड़ी तो उन्हें शक हुआ। इसके बाद मोरवा पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची मोरवा पुलिस ने कुएं में छानबीन कर शव को बाहर निकलवाया एवं पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया। पुलिस सूत्रों की माने तो किशोरी की मौत कुएं में डूबने की वजह से ही हुई है।

>

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!