( सिंगरौली)परिवहन विभाग ने 62800 की राजस्व वसूली की
अचार संहिता लागू होते हि आर. टी. ओ चैक पोस्ट हुआ सख्त मोरवा चैक पोस्ट प्रभारी अनमेश जैन के नेतृत्व मे हवलदार अखिलेश सिंह अपनी टीम के साथ सिंगरौली जिले के विभिन्न क्षेत्रों मे गहन चेकिंग अभियान के अंतर्गत प्राइवेट वाहन,टेक्सी वाहन, बस कि चेकिंग लगातार जारी है कार्यवाही के दौरान वाहन के दस्तावेज सहित अवैध शराब, नगद, नशीले पदार्थ इत्यादि अन्य राज्य से सटे हुऐ मध्यप्रदेश जिला सिंगरौली मे प्रवेश न हो पाए उच्च अधिकारी द्वारा दिये गये दिशानिर्देश पालन करते हुऐ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है प्रभारी जैन से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया की इस प्रकार कि कार्यवाही अचार संहिता लागू तक जारी रहेगी साथ हि पुलिस आबकारी से संपर्क कर जॉइंट एक्शन जारी है औऱ भविष्य मे जारी रहेगा
|कुल राजस्व वसूली 62800 की गयी