Breaking News

डीजल माफिया गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ में बड़े खुलासे, सूत्रों की मानें तो कई सफेदपोशो की तलाश में जुटी पुलिस

0

डीजल माफिया गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ में बड़े खुलासे,सूत्रों की मानें तो कई सफेदपोशो की तलाश में जुटी पुलिस

सोनभद्र।एसपी डॉक्टर यशवीर सिंह के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने सुकृत के जंगल में टैंकरों से हो रही डीजल चोरी गैंग से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपियों के पास से एक मिनी टैंकर बरामद किया है।पुलिस के मुताबिक मुगलसराय से लोड कर सोनभद्र,सिंगरौली जाने वाले डीजल, पेट्रोल की टैंकरों से सुकृत के जंगलों में डीजल, पेट्रोल की चोरी की जाती है और इसे ऊंचे दामों में बेचने का काम किया जाता है। मुखबिर की सूचना पर सुकृत के जंगल से डीजल चोरी गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक मिनी टैंकर बरामद किया (खबर प्रवीण पटेल के कलम से)

>

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!