Breaking News

सिंगरौली में कोरोना विस्फोट,NCL में एक साथ 7 पॉजीटिव मरीज मिले, परियोजना बनने लगी कोरोना हॉट स्पाट,मचा हड़कम्प

0

जिले में अब तक कुल कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 8816 तक पहुंच चुकी है। आज 7 मरीजों का आंकड़ा शामिल है। उन्होंने बताया कि 1125 सेम्पलों की निगेटिव रिपोर्ट आई है। जांच के लिए 744 सेम्पल लिये गये हैं। जिले में एक्टिव कंटनमेंट एरिया की संख्या 6 है।सिंगरौली 6 जनवरी। जिले में जून महीने के बाद आज कोरोना वायरस का विस्फोट हुआ है। एक साथ 7 व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। जिसमें सभी एनसीएल परियोजना निगाही,जयंत के मरीज हैं। एक साथ आधा दर्जन से अधिक कोरोना मरीजों के मिलने से हड़कम्प मच गया है। जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 11 पहुंच गयी है।
दरअसल जून महीने के आखिरी सप्ताह से ही जिले में कोरोना वायरस कमजोर पडऩे लगा था। जुलाई महीने में कोरोना वायरस का इंड हो गया था। जनवरी महीने में फिर से कोरोना वायरस एक्टिव हो गया है। आज गुरूवार को एक साथ 7 कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिले हैं। अब जिले में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 11 पहुंच गयी है। सीएमएचओ ने गुरूवार की देर शाम कोविड-19 डेली मीडिया हेल्थ बुलेटिन जारी किया है। जिसके अनुसार जिले में अब तक कुल कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 8816 तक पहुंच चुकी है। आज 7 मरीजों का आंकड़ा शामिल है। उन्होंने बताया कि 1125 सेम्पलों की निगेटिव रिपोर्ट आई है। जांच के लिए 744 सेम्पल लिये गये हैं। जिले में एक्टिव कंटनमेंट एरिया की संख्या 6 है। सूत्र बता रहे हैं कि आज गुरूवार को जो कोरोना मरीज मिले हैं उसमें दो सगी बहने जिनकी उम्र 18 एवं 20 वर्ष है। दोनों एनसीएल कॉलोनी एसजीआरएल बी-1 टाइप 153 की निवासी हैं। वहीं 70 वर्षीय महिला एनसीएल जयंत परियोजना के बी 669, 53 वर्षीय एनसीएल कर्मी निवासी डी-33 से.बी-डीसीएच, 45 वर्षीय एनसीएल कर्मी की पत्नी निवासी बी-107 सीडबल्यूएस जयंत, 54 वर्षीय एनसीएल कर्मी बी 434 से.बी निगाही एवं 52 वर्षीय एनसीएल कर्मी डी 41 से.बी डीसीएच शामिल हैं। इन्हें होम आइसोलेट कराया गया है।

>

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!