नर्सिंग छात्रा अंधी हत्याकांड का खुलासा
जीजा ही निकला हत्यारा अवैध संबंध बना कारण,
लंबी जद्दोजहद के बाद कोतवाली पुलिस को मिली सफलता
प्रेस कांफ्रेंस सिंगरौली पुलिस कप्तान ने किया खुलासा
सिंगरौली* (बैढ़न) बीते रविवार कि रात गनियारी में नर्सिंग कि छात्रा के अंधे कत्ल का खुलासा कोतवाली पुलिस ने कर लिया है आज दोपहर पत्रकारों के समक्ष इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुये एसपी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अपने नाजायज संबंध को दबाने के प्रयास में हत्यारोपी जीजा कृष्णा यादव ने मृतका का गला रेत कर हत्या कर दिया था
तीन दिनो तक काफी पूछतांछ के बाद आरोपी अंततः टूट गया और अपराध स्वीकार कर लिया एसपी वीरेंद्र सिंह ने बताया घटना को गंभीरता से लेते हुये बैढ़न टीआई अरुण पांडेय के नेतृत्व मे गठित पुलिस टीम सघन पुछतांछ जांच पड़ताल के बाद आरोपी के विरुद्ध धारा 302,201 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्त मे लिया है
एएसपी अनिल सोनकर के मार्गदर्शन व सीएसपी देवेश पाठक के सतत देखरेख मे की गयी इस कार्रवाई मे ये तथ्य सामने आया कि शहर के चर्चित होटल मे कुक का काम करने वाले आरोपी कृष्णा यादव कि पत्नि को अपने घर भेज दिया था इसी बीच एक दिन मृतका से जबरिया ज्यादती कर दिया जिससे नाराज छात्रा घटना को परिजनो से बताने धमकाया था इस बात को छुपाने के प्रयास मे आरोपी ने 27 मार्च के शाम वापस होटल आ गया तथा आधी रात को होटल के पिछवाडे़ से बाउंड्री कूद कर पैदल ही मृतका के आवास मे पहुंचा और गला रेतकर हत्या के बाद गैस सिलेंडर खोल के माचिस मार दरवाजा बंद कर भाग निकला था, कमरे मे आग लगने कि सूचना पर आरोपी मौके पर पहुंचा और खूब रोता बिलखता रहा व पुलिस को गुमराह किया उन्होने बताया कि परिजनो के बयान व मौके पर प्लग मे चार्जर लगा जला मोबाईल मृतका के बेड पर था लिहाजा प्रथम दृष्टया करंट से जलना प्रतीत हो रहा था और परिजन व आरोपी लगातार गुमराह करता रहा अचेत होने का नाटक करता रहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट व पूछतांछ में काफी मसक्कत के बाद ये तथ्य सामने आये
एसपी श्री सिंह ने बताया कि बिलौजी स्थित एक चर्चित होटल से ले कर घटना स्थल तक लगे तमाम सीसी टीवी कैमरे फुटेज खंगालने पुलिस टीम रात दिन एक कर दिया था
इस कार्रवाई में एसआई उदय करिहार संदीप नामदेव अरुण सिंह एएसआई पप्पू सिंह वीरेंद्र त्रिपाठी पिंटू राय प्र.आ.पंकज सिंह विजय खरे प्रवीण सिंह आरक्षक जीतेंद्र सेंगर महेश पटेल अभिमन्यु उपाध्याय पवन पांडेय लक्ष्मी मिश्रा सोबाल वर्मा शामिल रहे
*रेप कि घटना में 10 साल का सजायाफ्ता है आरोपी,,!!*
पिछले वर्ष एक यूवती से रेप कि घटना को अंजाम देने वाला इस हत्यारोपी कृष्णा यादव को हाल ही में 10 साल कि सजा सुनायी है