Breaking News

नगर निगम कमिश्नर के ड्राइवर के सड़क हादसे मे हुई मौत

0

सिंगरौली: नगर निगम कमिश्नर के ड्राइवर के सड़क हादसे से असमय मृत्यु हो गई है। जिससे क्षेत्र में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार नगर निगम आयुक्त के चालक निधन की अविनाश सिंह चंदेल रजमिलान रम्पा गांव के निवासी हैं। बताया गया कि वह गुरुवार की सुबह बरगवा गए हुए थे, जहा लौटते समय स्कूटी गाय से टकरा गई। और कमिश्नर के चालक चंदेल के सिर में गंभीर चोट लगी। स्कूटी चालक को मामूली चोट लगी है।

खबर है कि किसी मित्र ने उन्हें टेंपू से ट्रामा सेंटर में लाकर स्ट्रेचर में लेटा दिया गया। और बिना किसी को सूचना दिए ही फरार हो गया। जिसकी सूचना अस्पताल प्रशासन द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने तत्संबंध में नगर निगम अधिकारियों को दी। घटना की सूचना मिलने के बाद नगर निगम अधिकारियों ने आनन फानन में ट्रामा सेंटर पहुंचे और वहां देखा तो कमिश्नर के चालक चंदेल मरणासन्न अवस्था में पड़े हुए थे। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नगर निगम अधिकारियों द्वारा मृतक चालक चंदेल के परिजनों को सूचना दी गई।

इस दौरान नगर निगम आयुक्त महापौर समेत बड़ी संख्या में लोग ट्रामा सेंटर पहुंचे। जहा भारी भीड़ लगी रही। एहतियात के तौर पर पुलिस प्रशासन द्वारा भारी चौकसी बरती जा रही थी। प्रशासन के लोग मृतक चालक के परिजनों को ढाढस बंधाते रहे। बताया जाता है कि जिसके साथ वह बरगवा गए थे वह ट्रामा सेंटर में लाकर फरार हो गया है और उसका मोबाइल फोन भी बंद है। हालाकि कोतवाली पुलिस द्वारा लोकेशन ट्रेस कर जानकारी ली जा रही है।
(सैफी अब्बास)

>

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!