हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ती बालिकाएं



सिंगरौली, 22 अगस्त 2026:
जिला मुख्यालय स्थित इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, सिंगरौली द्वारा संचालित बालिका खुला आश्रय गृह की बालिकाओं द्वारा उनके कौशल विकास प्रशिक्षण के अंतर्गत हस्त निर्मित राखी, आर्ट एंड क्राफ्ट एवं ज्वैलरी सामग्रियों की भव्य प्रदर्शनी का आयोजन डीडीआरसी सभागार में किया गया।
आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक श्री शियाज के.एम. रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर जिला न्यायाधीश श्री उमेश सोनी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री मनोरम तिवारी, श्रीमती सविता यादव तहसीलदार, अंकिता जैन नायब तहसीलदार, तनु गुप्ता प्रधान न्यायाधीश जेजेबी, विजय लक्ष्मी शुक्ला सदस्य जेजेबी, लायन सी ए सौरभ कांत डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, रेडक्रॉस चेयरमैन श्री एस.डी. सिंह के गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ ।
कार्यक्रम की शुरुवात रेडक्रॉस सोसायटी सिंगरौली के चेयरमैन एस डी सिंह के द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत उद्बोधन के साथ किया तत्पश्चात बालिका खुला आश्रय गृह के गतिविधियों एवं संचालित समस्त विंग के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया । इसके उपरांत बालिका खुला आश्रय गृह के गतिविधियों पर आधारित पी पी टी के माध्य से शिरीन द्वारा उपस्थित सभी गणमान्य लोगों को जानकारी प्रदान किया गया । इसके पश्चात बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दिया गया ।
बालिका खुला आश्रय गृह के बालिकाओं द्वारा हस्त निर्मित राखी, आर्ट एंड क्राफ्ट, ज्वैलरी प्रदर्शनी में रेज़ीन राखी, कुंदन राखी, क्ले राखी एवं कस्टमाइज राखियों के साथ-साथ बोहो आर्ट पेंटिंग, शैल आर्ट वॉल मिरर, लिप्पन आर्ट वॉल डेकोर, टेक्सचर आर्ट वॉल मिरर, क्ले आर्ट नेकलेस, ईयररिंग्स, रेसिन आर्ट वॉल मिरर, जूट आर्ट वॉल मिरर जैसे विविध एवं कलात्मक होम डेकोर आइटम प्रस्तुत किए। इन कलाकृतियों को आम जन एवं अतिथियों द्वारा न केवल सराहा गया, बल्कि क्रय भी किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज की अंतिम पंक्ति की उन बालिकाओं को बालिका खुला आश्रय गृह में लाकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना था, जो कभी कूड़ा-कबाड़ एवं पन्नी बिनने जैसे कार्यों तक सीमित थीं। इस अवसर के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि मान-सम्मान के साथ हस्तकला के हुनर को अपनाकर भी आजीविका अर्जित की जा सकती है। बालिकाओं ने अपनी कला से जो आय अर्जित की, उसे देखकर उनके चेहरे पर जो आत्मविश्वास और खुशी झलक रही थी, वह इस आयोजन की सबसे बड़ी उपलब्धि रही।*
मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्री शियाज के.एम.ने अपने उद्बोधन में रेडक्रॉस द्वारा संचालित आश्रय गृह की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान शिक्षा, सुरक्षा, पोषण और स्वरोजगारपरक प्रशिक्षण के माध्यम से बालिकाओं को आत्मनिर्भर बना रहा है। उन्होंने बालिकाओं की प्रतिभा और रचनात्मकता की प्रशंसा करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य हेतु आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों पर प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दी गईं। साथ ही उन्होंने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों की कलाई पर कस्टमाइज राखियाँ बांधकर सशक्तिकरण, शिक्षा और सम्मान का प्रतीक प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का संचालन रेडक्रॉस प्रबंध समिति सदस्य डॉ. डी.के. मिश्रा द्वारा एवं कार्यक्रम में आए हुए सभी सम्मानित अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त बहुत ही नायाब एवं अनूठे तरीके से रेडक्रॉस सचिव डॉ ओ पी राय द्वारा किया गया। इस आयोजन की रूपरेखा बालिका खुला आश्रय गृह की कोऑर्डिनेटर शिरीन द्वारा तैयार कर सांस्कृतिक गतिविधियों को संचालित किया गया ।
इस अवसर पर जेजेबी सदस्य वैभव गुप्ता एवं रेडक्रॉस प्रबंध समिति के सदस्य संजय प्रताप सिंह,ब्लड सेंटर मेडिकल डायरेक्टर डॉ आर डी द्विवेदी, ब्लड सेंटर अतिरिक्त संचालक डॉ. एन.के.जैन, सुरेश गिरी, सत्य प्रकाश सिंह, राजाराम केशरी, अभिलाष जैन तथा रेडक्रॉस सदस्य डॉ सुशील सिंह चंदेल, अमरदीप भारुका, नटवर दास अग्रवाल, श्रीमति अंजली सिंह, शिवेंद्र पांडे, ओम प्रकाश तिवारी, बृजेश शुक्ला सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बालिका खुला आश्रय गृह के समर्पित स्टाफ द्वारा बालिकाओं को राखी एवं होम डेकोर आर्ट वॉल मिरर निर्माण में सहयोग प्रदान किया गया। उनके अथक प्रयास के लिए उन्हें सराहना एवं बधाई दी गई।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर बालिकाओं को उपहार वितरित किए गए तथा आत्मीय वातावरण में कार्यक्रम का समापन हुआ।
उक्त कार्यक्रम रेडक्रॉस सोसायटी सिंगरौली द्वारा संचालित विभिन्न विभाग ब्लड सेंटर, केंद्रीय कार्यालय, बालिका खुला आश्रय गृह एवं जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, जन औषधि केंद्र में कार्यरत समस्त सेवायुक्तों द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहभागिता निभाया गया ।